• March 17, 2025

बोरतरा में महिला-जन जल जागरूकता अभियान, पेयजल की महत्ता से कराया अवगत

बोरतरा में महिला-जन जल जागरूकता अभियान, पेयजल की महत्ता से कराया अवगत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बेमेतरा जिले के विकासखंड नवागढ़ ग्राम बोरतरा में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत महिला-जन जल जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस जनसभा में जल बहनों, ग्राम जल स्वच्छता समिति और ग्रामीण महिलाओं को जल संरक्षण, पेयजल की महत्ता और जल जीवन मिशन के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया, जिससे वे जल प्रबंधन में अधिक सक्रिय भागीदारी निभा सकें। जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा जल संरक्षण, जल संवर्धन और स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं को जल प्रबंधन में नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे अपने गांव में जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में योगदान दे सकें। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने जल सरंक्षण के टिकाऊ उपायों पर चर्चा की और जल संकट से बचने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। इस अभियान के माध्यम से ग्रामवासियों में जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति चेतना बढ़ाने का प्रयास किया गया, जिससे समाज में जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा मिले।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…