• March 17, 2025

कक्षा 5वीं केन्द्रीकृत परीक्षा 2025, कलेक्टर शर्मा ने देवकर और मोहभट्टा परीक्षा केंद्र में परीक्षा का किया निरीक्षण 

कक्षा 5वीं केन्द्रीकृत परीक्षा 2025, कलेक्टर शर्मा ने देवकर और मोहभट्टा परीक्षा केंद्र में परीक्षा का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा 2025 के अंतर्गत आज 17 मार्च 2025 को गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा 858 परीक्षा केन्द्रों में सुचारू रूप से संपन्न हुई।
आज आयोजित परीक्षा में कुल पंजीकृत 15,750 विद्यार्थियों में से 15,283 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 437 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की निष्पक्षता एवं सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा गठित निरीक्षण दलों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।*
कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला देवकर एवं शासकीय नवीन प्राथमिक शाला मोहभट्टा रोड, बेमेतरा का निरीक्षण किया गया। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कमल कपूर बंजारे ने शासकीय प्राथमिक शाला नांदघाट और शासकीय प्राथमिक शाला झाल का जायजा लिया। इसी क्रम में श्री एस.पी. कोशले, प्राचार्य, ने सी.बी.एस.ई. शासकीय प्राथमिक शाला बेमेतरा का निरीक्षण किया।
परीक्षा केन्द्राध्यक्षों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान नकल या अन्य किसी भी प्रकार की अनुचित घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई| जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आज 10 वीं बोर्ड की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा भी शांति पूर्वक सम्पन्न हुई ।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान

नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कृषि में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में जिले के किसान…
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत बनाने का दिया मंत्र

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। अभनपुर में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लोकसभा…
स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो रही है परेशानियां

स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो…