• March 31, 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत गरीब परिवारों को मिले 8600 नए घर, कराया गया सामूहिक गृह प्रवेश 

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत गरीब परिवारों को मिले 8600 नए घर, कराया गया सामूहिक गृह प्रवेश 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज बिलासपुर के मोहभट्टा में आयोजित एक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के तीन लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत नए घरों में गृह प्रवेश कराया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जब विष्णुदेव साय की सरकार बनी, तो पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख घर बनाने का निर्णय लिया गया था। आज उसमें से तीन लाख घर तैयार होकर गरीब परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आए हैं।
बेमेतरा जिले में भी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिला स्तरीय सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत मुरता में हुआ, जिसमें कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री टेकचंद्र अग्रवाल ने आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी।*
*बेमेतरा जिले में दिसंबर 2023 से अब तक लगभग 8600 पूर्ण आवासों का निर्माण किया गया है। आज, 30 मार्च को (चैत्र प्रतिपदा, नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर) सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूर्ण आवास के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी वितरित की गई, साथ ही नवीन स्वीकृत आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, “यह नया घर आपके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएगा। आपके जीवन में यह नया अध्याय एक नई शुरुआत का प्रतीक है। मैं आपको इस खुशी के मौके पर ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।” लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी झलक दिखी और वे इस अवसर को बहुत खास मान रहे थे।
*कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्री अनिल बाजपेयी,अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नवागढ़, श्रीमती दिव्या पोटाई, अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, आवास योजना विभाग के कर्मचारी, सरपंच, पंचगण और आसपास के ग्राम के ग्रामीण जन भी उपस्थित थे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 12 मई को जनपद पंचायत…
सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस : धीरज बाकलीवाल

सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने भाजपा सरकार…
नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को पुनः जोड़ने के लिए आवेदन

नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को…