• April 2, 2025

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, जनता की समस्याओं के समाधान के लिए दिए निर्देश

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, जनता की समस्याओं के समाधान के लिए दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र में जनता से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। सीमांकन, विवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, भू-अर्जन की प्रगति, लंबित आवेदन, राशन वितरण, मूल निवास, जाति एवं आय प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा।*

*राजस्व पखवाड़ा: जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता*
*कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि इस माह से जिले में राजस्व पखवाड़ा शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शिविर लगाए जाएंगे। सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे शिविरों की तैयारी समय रहते पूरी कर लें, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।*

*धान उठाव, मनरेगा और पीएम जनमन योजना की समीक्षा*
बैठक में धान उठाव, पीएम जनमन योजना एवं मनरेगा के तहत श्रम आधारित कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए और लंबित मजदूरी भुगतान शीघ्र किया जाए।

*वय वंदन योजना के शिविर 4 से 6 अप्रैल तक*
कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वय वंदन योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों के लिए 4 अप्रैल से 6 अप्रैल तक शिविर लगाए जाएं। साथ ही, शहरी निकाय क्षेत्रों में 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक विशेष शिविर आयोजित कर वय वंदन योजना के कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य निरीक्षण जैसी सेवाओं को भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

*गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश*
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हैंडपंप एवं नलकूपों की मरम्मत जल्द से जल्द कराने और जरूरत पड़ने पर जल परिवहन की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा।

*कार्यालय में नियमित उपस्थिति और औचक निरीक्षण के निर्देश*
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने और मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी आरआई एवं पटवारियों को अपने क्षेत्र में नियमित रूप से उपस्थित रहने को कहा गया। इसके अलावा, प्रभारी अधिकारियों को कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
*जनता से सीधा संवाद और जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता*
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। कलेक्टर जनदर्शन के प्रकरण, शिकायत पत्र और ग्राम स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन कर आमजन की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए।बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री टेकचंद्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अनिल बाजपेयी, श्रीमती अंकिता गर्ग सहित जिले के एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग के दौरान कुल 280 मामलों से 2,09,295 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ

दुर्ग स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग के दौरान कुल 280 मामलों से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ…
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम क्षेत्र में वार्ड शक्तिकेंद्र का लिया बैठक , चुनावी तैयारियों को मिली गति

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम क्षेत्र में वार्ड शक्तिकेंद्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर रिसाली निगम क्षेत्र अंतर्गत…
वार्ड 44 में वोट चोर–गद्दी छोड़ अभियान के तहत जन चौपाल आयोजित

वार्ड 44 में वोट चोर–गद्दी छोड़ अभियान के तहत जन चौपाल आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कसारीडीह मंडल का वार्ड क्रमांक 44 स्थित…