• April 2, 2025

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने गौ वंश तस्करो की धरपकड के लिए किया विशेष टीम का गठन

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने गौ वंश तस्करो की धरपकड के लिए किया विशेष टीम का गठन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रो में गौ वंश तस्करी करने वालो की धरपकड हेतु विशेष टीम का गठन किया गया और गठित टीम के साथ गौ वंश तस्करी रोकने विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन चर्चा किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में गौ वंश तस्करो को पकडने के लिए रात में भी पुलिस तैनात रहेगा और गौ वंश की तस्करी करने की सूचना पर तत्काल गठित टीम मौके पर पहुच कर कार्यवाही करेगी। गौ सेवकों के सहयोग से पुलिस गौ वंश की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी। गौ वंश की तस्करी करने वाले अब बक्से नहीं जायेगें।

एसएसपी बेमेतरा ने कहा कि गौ तस्करी के संबंध में सुचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को सुचित करने एवं पुलिस का सहयोग करने, साथ ही गौ तस्करो को पकडने के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या मारपीट जैसी कोई घटना न हो इस पर विशेष ध्यान रखने कहा गया। पुलिस आप सभी के सहयोग के लिए है बेमेतरा पुलिस आपकी अपनी पुलिस है आपको जब भी पुलिस का सहयोग की आवश्यकता हो तत्काल पुलिस का सहयोग ले सकते है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…