• April 9, 2025

शासकीयकरण की मांग को लेकर पंचायत सचिव धरने पर

शासकीयकरण की मांग को लेकर पंचायत सचिव धरने पर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जनपद पंचायत साजा से प्रांतीय महामंत्री , छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के टीकम वर्मा ने कहा कि ,23 दिनों से पंचायत सचिव की हड़ताल जनपद पंचायत साजा कार्यालय के सामने लगातार जारी है, उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में सचिवों के शासकीय करण किया जाने की बात लिखी गई थी, परंतु डेढ़ वर्ष बीत जाने पर भी अभी तक सचिवो की कोई बात सुनी नहीं जा रही, सुशासन तिहार 2025 समीक्षा बैठक लेने बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा ,जनपद पंचायत साजा पहुंचे थे, उनके साथ अनिल बाजपेई एवं सीईओ टेकचंद्र अग्रवाल, जिन लोगों की बैठक थी उनमें सरपंच ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,शिक्षा विभाग के अधिकारी , सभी विभागों के जिला अधिकारी साजा पहुंचे थे,सचिवों के धरने का सरपंच अजय कुमार साहू मसूरगोंदी ने समर्थन किया और सचिवों की जायज मांगों के लिए शासन से जल्द निराकरण करने की गुहार लगाई, उन्होंने कहा कि कलेक्टर महोदय द्वारा भी सचिवों की हड़ताल को लेकर दो-तीन दिन में ही निराकरण कर लिया जाएगा। क्योंकि सचिवों के न रहने से ग्राम पंचायतों के काम नहीं हो पा रहे है। इसी आस में सरपंचों ने अपना निवेदन शासन तक पहुंचा दिया है ,अब देखना यह है कि इनकी मांगों पर क्या स्थिती बनती है ।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में खनिज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल…
जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45 क्विंटल की खरीदी

जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की…
भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंची करोड़ों की राशि

भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंची करोड़ों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। निर्धन और भूमिहीन कृषि मज़दूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…