• April 13, 2025

बेमेतरा में स्काउट्स एवं गाइड्स जिला बैठक संपन्न, वार्षिक कार्यक्रम की रूपरेखा तय

बेमेतरा में स्काउट्स एवं गाइड्स जिला बैठक संपन्न, वार्षिक कार्यक्रम की रूपरेखा तय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला बेमेतरा की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 09 अप्रैल 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बेमेतरा में संपन्न हुई। यह बैठक जिला मुख्य आयुक्त श्री प्रणीश रजक तथा पदेन जिला आयुक्त (स्काउट) एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कमल कपूर बंजारे के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
इस अवसर पर सहायक संचालक एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी पदेन सहायक जिला आयुक्त श्रीमती कामिनी महिलांगे तथा श्री अरुण खरे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला सचिव श्री सत्यनारायण साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई।
बैठक में सत्र 2024-25 के वार्षिक कार्यक्रम की समीक्षा एवं सत्र 2025-26 की वार्षिक योजना का प्रारूप जिला संगठन आयुक्त श्री फनेन्द्र कुमार लोधी ने प्रस्तुत किया। साथ ही, एडल्ट प्रोग्राम की जानकारी जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री महेश साहू द्वारा दी गई।
बैठक में विभिन्न पदों हेतु नाम प्रस्तावित किए गए, जिनमें जिला आयुक्त (गाइड), जिला संयुक्त सचिव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड), जिला संगठन आयुक्त (गाइड), तथा विकासखंड सचिव (नवागढ़) शामिल हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन शालाओं में प्रशिक्षित लीडर नहीं हैं, उन्हें चिन्हांकित किया जाए एवं चौक-चौराहों पर स्थित शालाओं में पियाऊ घर खोले जाएं।
इस बैठक में वरिष्ठ स्काउटर श्री अमित क्षत्रिय, श्री हिरऊ राम ध्रुव, श्रीमती उर्मिला दिवाकर, श्री रेवा राम साहू, श्री अनुज राम साहू, श्री परस राम बंजारे सहित जिले के अनेक स्काउटर-गाइडर उपस्थित रहे।
बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत बनाने का दिया मंत्र

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। अभनपुर में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लोकसभा…
स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो रही है परेशानियां

स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो…
भिलाई राउंड टेबल 243 द्वारा नारधा, दुर्ग में 8 कक्षाओं एवं टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण।

भिलाई राउंड टेबल 243 द्वारा नारधा, दुर्ग में 8 कक्षाओं एवं टॉयलेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई राउंड टेबल 243 ने हाल ही में नारधा दुर्ग में स्थित शासकीय…