• April 14, 2025

हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी करने में भी बाज नहीं आ रहे बेमेतरा के अफसर, सड़क पर अब भी बैठ रहे मवेशी

हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी करने में भी बाज नहीं आ रहे बेमेतरा के अफसर, सड़क पर अब भी बैठ रहे मवेशी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा जिले में प्रशासनिक व्ययवस्था बेलगाम हो चुकी है। महकमे के अफसरों को तनिक भी भय नहीं है। इसके कारण लोगों की जान पर बन आई है। सड़क पर आज भी मवेशी बैठ रहे हैं। उन्हें हटाने या गौठान पहुंचाने के कोई इंतजाम नहीं है। न ही ऐसे मवेशियों के मालिकों पर कार्रवाई हो रही है। बता दें कि हाई कोर्ट बिलासपुर ने इस मामले को सख्ती से लेते हुए शासन प्रशासन को निर्देशित किया था कि हाईवे सहित सभी प्रमुख सड़कों से आवारा मवेशियों को हटाने के इंतजाम किए जाएं, लेकिन अब तक इसका पालन सही तरीके से नहीं हो पाया है। हर बार प्रशासनिक महकमा खानापूर्ति कर भूल जा रहा है। इए तस्वीर हड़गांव मार्ग की है, जहां हर दिन सड़क पर आवारा मवेशी बैठते हैं। इसकी वजह से कई बार हादसे भी हो चुके हैं।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत बनाने का दिया मंत्र

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। अभनपुर में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लोकसभा…
स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो रही है परेशानियां

स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो…
भिलाई राउंड टेबल 243 द्वारा नारधा, दुर्ग में 8 कक्षाओं एवं टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण।

भिलाई राउंड टेबल 243 द्वारा नारधा, दुर्ग में 8 कक्षाओं एवं टॉयलेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई राउंड टेबल 243 ने हाल ही में नारधा दुर्ग में स्थित शासकीय…