- April 30, 2025
भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव,अक्षय तृतीया पर होगा पूजन आरती प्रसाद वितरण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज बेमेतरा द्वारा श्री श्री 1008 श्री शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा अनावरित भगवान परशुराम जी के समक्ष प्रातः 8 बजे सत्यनारायण व्रत कथा विधि विधान से आचार्य पंडित थानेश्वर दीवान के आचार्यकत्व एवम मुख्य यजमान श्री राकेश मोहन मनीषा शर्मा द्वारा सम्पन्न होगा।तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।संध्या 07 बजे भगवान परशुराम जी की नियमित आरती संपाद लक्षेश्वर धाम सलधा के दंडी स्वामी श्रीमज्ज्योतिरमयानंदःसरस्वती जी महाराज की विशेष उपस्थिति में किया जाएगा।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सर्व ब्राह्मण समाज बेमेतरा द्वारा प्रति वर्ष की भांति भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम रखा गया है।
जिसमें दिनांक 30 अप्रैल को सुबह 8 बजे से सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती अवसर पर भगवान सत्यनारायण की कथा पूजन फिर प्रसाद वितरण किया जाएगा।
संध्या कालीन बेला में भगवान परशुराम जी की भव्य संध्या महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी विप्रवर बंधु सहपरिवार उपस्थित होकर इस मंगल कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
छत्तीसगढ़ सर्व ब्राह्मण समाज बेमेतरा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला और प्रांत उपाध्यक्ष लेखमणि पाण्डेय ने बताया की गणमान्य जनता जिसमें विधायक दीपेश साहू जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा एवं सभी सम्मानित पार्षद गण को इस कार्यक्रम में शामिल होने और परशुराम जयंती की शोभा बढ़ाने के लिए उपस्थित रहेंगे।उक्त जानकारी दीपक पाण्डेय प्रदेश प्रचार सचिव सर्व ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ ने दी है।
भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल में हुआ था। इसलिए भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना संध्याकाल में करने का विधान है। परशुराम जयंती 30 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। साथ ही अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाएगा।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,




