• April 30, 2025

बेमेतरा जिले में कार्यरत अफसर और कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

बेमेतरा जिले में कार्यरत अफसर और कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।

बेमेतरा जिले के पुलिस विभाग में कार्यरत उप पुलिस अधीक्षक कमल नारायण शर्मा, उप निरीक्षक विपत राम साहू, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र राजपूत एवं प्रधान आरक्षक जमादार बैठा के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में उन्हें भाव पूर्ण विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने उप पुलिस अधीक्षक श्री कमल नारायण शर्मा, उप निरीक्षक श्री विपत राम साहू, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र राजपूत एवं प्रधान आरक्षक जमादार बैठा के स्वस्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। वे अब अपने परिवार को भरपूर समय दे पाएंगे। उल्लेखनीय है कि उप पुलिस अधीक्षक कमल नारायण शर्मा, उप निरीक्षक ऊश्री विपत राम साहू, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र राजपूत एवं प्रधान आरक्षक जमादार बैठा ने पुलिस विभाग में लगभग क्रमश: 35, 41, 36 एवं 30 अपनी सेवाएं दी। इस दौरान जिला नरसिंहपुर, बस्तर, दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना/चौकी में अपनी सेवा प्रदान की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अपने सेवा के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्री कमल नारायण शर्मा, उप निरीक्षक विपत राम साहू, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र राजपूत एवं प्रधान आरक्षक जमादार बैठा ने मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई सेवा के दौरान अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए कार्य किये। ज्ञात हो कि उप पुलिस अधीक्षक श्री कमल नारायण शर्मा सन 1990 में उप निरीक्षक के पद पर जिला नरसिंहपुर एवं उप निरीक्षक विपत राम साहू सन 1983 में आरक्षक के पद पर जिला दुर्ग, सहायक उप निरीक्षक श्री राजेन्द्र राजपूत सन 1988 में आरक्षक के पद पर जिला दुर्ग, प्रधान आरक्षक श्री जमादार बैठा सन 1995 में आरक्षक के पद पर जिला दुर्ग में भर्ती हुए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा मनोज तिर्की, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कौशिल्या साहू एवं रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो ने कहा कि उप पुलिस अधीक्षक कमल नारायण शर्मा, उप निरीक्षक विपत राम साहू, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र राजपूत एवं प्रधान आरक्षक जमादार बैठा ने पुलिस विभाग में शालीन एवं मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई गृह विभाग में संवेदनशील होकर ड्यूटी करनी पड़ती है। इसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। पुलिस परिवार की ओर से हम उनके स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते है। उप पुलिस अधीक्षक  कमल नारायण शर्मा, उप निरीक्षक विपत राम साहू, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र राजपूत एवं प्रधान आरक्षक  जमादार बैठा ने अपने सेवाकाल के दौरान अपने खट्टे मीठे अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं स्टाफ से मिले भरपूर सहयोग से अपनी ड्यूटी तत्परतापूर्वक निभाई इसके लिए उन्होंने अपने स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर निरीक्षक प्रमोद शर्मा, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, उप निरीक्षक प्रदीप देशमुख, स्टेनो सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, सउनि (अ) संतोष सोनवानी एवं सेवानिवृत्त उप निरीक्षक विपत राम साहू की पत्नी श्रीमती सुरेखा साहू, भाई कुमार साहू, बहू श्रीमती पूर्णीमा साहू व सेवानिवृत्त सउनि राजेन्द्र राजपूत की पत्नी कांती राजपूत, बेटा मुकेश राजपूत, बहू श्रीमती अपूर्वा राजपूत, बेटी माधवी क्षत्री, दमाद तेज प्रताप सिंह, नाती मनन क्षत्री, नतनीन मिस्टी क्षत्री, नाती शिवाय राजपूत सहित पुलिस कार्यालय के अधि./कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,

 


Related News

टॉपर छात्रा वैशाली साहू को विधायक दीपेश साहू ने दी बधाई, कहा – बेटियाँ बदल रही हैं प्रदेश का भविष्य

टॉपर छात्रा वैशाली साहू को विधायक दीपेश साहू ने दी बधाई, कहा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा :- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 वी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025…
बेमेतरा जिले से 12वीं के दो छात्रों और दसवीं में चार छात्र टॉप 10 में

बेमेतरा जिले से 12वीं के दो छात्रों और दसवीं में चार छात्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वीं 12 वीं बोर्ड परीक्षा का आज परिणाम…
मुख्यमंत्री  साय आसमानी रास्ते बेमेतरा जिले के सहसपुर पहुंचे, बरगद की छांव में खाट पर बैठ जाना ग्रामीणों का हाल-चाल 

मुख्यमंत्री  साय आसमानी रास्ते बेमेतरा जिले के सहसपुर पहुंचे, बरगद की छांव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत अचानक…