• May 7, 2025

मुख्यमंत्री  साय आसमानी रास्ते बेमेतरा जिले के सहसपुर पहुंचे, बरगद की छांव में खाट पर बैठ जाना ग्रामीणों का हाल-चाल 

मुख्यमंत्री  साय आसमानी रास्ते बेमेतरा जिले के सहसपुर पहुंचे, बरगद की छांव में खाट पर बैठ जाना ग्रामीणों का हाल-चाल 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत अचानक आसमानी रास्ते बेमेतरा जिले के सहसपुर गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गांव के बरगद वृक्ष की छांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने सहसपुर में विकास कार्यों की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं
*गांव में मुख्यमंत्री का आगमन बिना पूर्व सूचना के हुआ, जिससे ग्रामीण पहले तो अचंभित हुए लेकिन फिर उन्होंने पारंपरिक सदाबहार फूलों की माला और चंदन-आरती से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि वे यहां उनकी तकलीफें जानने और योजनाओं के जमीनी हालात देखने आए हैं।
बरगद की छांव में आयोजित चौपाल में मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, नल-जल योजना, धान खरीदी और स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल की सरकार में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा किया गया है, जिसमें 18 लाख आवासों की स्वीकृति, किसानों को दो साल का बकाया बोनस और धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।
चौपाल में ग्रामवासिनी श्रीमती पूनम साहू ने महतारी वंदन योजना के लाभों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे उनके परिवार की जरूरतें सहजता से पूरी हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस योजना की निरंतरता का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों की मांग पर सहसपुर में हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए नए भवन, 13वीं-14वीं शताब्दी के फणी नागवंशी राजाओं द्वारा निर्मित शिव मंदिर व हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और 33 केव्ही विद्युत सब स्टेशन की स्वीकृति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और आगामी महाशिवरात्रि मेले में वे स्वयं उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री ईश्वर साहू, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, सचिव श्री पी. दयानंद, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में रिसाली के बूथ क्रमांक 103 में हुआ आयोजन

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं…
राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज आंगनवाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन…
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में Ph.D. की उपाधि

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ​दुर्ग/कांकेर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शासकीय हाई स्कूल मंगहूर (विकासखंड दुर्गूकोंदल, जिला उत्तर…