• May 7, 2025

बेमेतरा जिले से 12वीं के दो छात्रों और दसवीं में चार छात्र टॉप 10 में

बेमेतरा जिले से 12वीं के दो छात्रों और दसवीं में चार छात्र टॉप 10 में

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वीं 12 वीं बोर्ड परीक्षा का आज परिणाम घोषित किया गया , बेमेतरा जिला से सूची में 12वीं के दो छात्रों ने और दसवीं में चार छात्रों ने जिले का नाम रोशन किया है। जिसमें उत्कृष्ट स्वामी आत्मानंद विद्यालय बेरला से 12 वीं की वैशाली साहू ने पूरे छत्तीसगढ़ में तीसरा रैंक प्राप्त किया,इंडियन पब्लिक स्कूल बेमेतरा की रितु साहू ने पूरे स्टेट में दसवां रैंक प्राप्त किया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी अन्यास साहू में कक्षा दसवीं में छत्तीसगढ़ राज्य में चौथा रैंक प्राप्त किया है , भावना साहू , सातवां रैंक प्राप्त किया है, श्रेया साहू बेरला से सातवां रैंक प्राप्त किया है, भावना सोनकर ने आठवां रैंक प्राप्त किया है, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय देवकर से है। स्वामी आत्मानंद स्कूल राठी से हीरामणि वर्मा ने दसवां रैंक प्राप्त किया है। किस प्रकार से बेमेतरा जिला में 6 बच्चों ने उत्कृष्ट परिणाम पाया है। जिला शिक्षा अधिकारी कमल कपूर बंजारे ने बच्चों को और उनके पालकों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी , इस वर्ष को शिक्षा सत्र घोषित करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्होंने अपने स्टाफ और शिक्षकों को शुभकामनाएं दी ,आने वाले सत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को इसी तरह से बढ़ाने के लिए और भी प्रयास करने की बात भी कहीं।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…