• May 14, 2025

विधायक दीपेश साहू ने राखी जोबा राइस मिल हादसे के पीड़ितों से की मुलाकात, न्याय और सहायता का दिलाया भरोसा

विधायक दीपेश साहू ने राखी जोबा राइस मिल हादसे के पीड़ितों से की मुलाकात, न्याय और सहायता का दिलाया भरोसा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।

साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राखी जोबा स्थित सूरज राइस मिल में हाल ही में आए आंधी-तूफान के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में मृतक और घायल परिवारों से मिलने आज बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू पहुंचे। उन्होंने ग्राम चोंगी खपरी निवासी मृतक नंदकुमार निषाद के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी एवं हादसे के बारे में जानकारी ली। इस दुर्घटना में नंदकुमार निषाद की दुखद मृत्यु हो गई थी, जबकि उनके पुत्र भगवान दास गंभीर रूप से घायल हैं और वर्तमान में दुर्ग में उपचाररत हैं।

विधायक श्री साहू ने हादसे में प्रभावित अन्य व्यक्तियों, नरेंद्र यादव एवं खेलन ठाकुर से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वही विधायक दीपेश साहू मृतक नंद कुमार निषाद के परिवार को आर्थिक सहायता राशि भी दिया l ग्राम वासियों ने बताया कि यह हादसा राइस मिल मालिक की लापरवाही के कारण हुआ, जहां सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। यदि आवश्यक सावधानियां बरती गई होतीं तो यह दुखद घटना टाली जा सकती थी।

इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने कहा, “हमारी सरकार और मैं स्वयं पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्हें न्याय दिलाने और हर आवश्यक सहयोग प्रदान करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।” उन्होंने नन्द कुमार निषाद के बच्चों से भी मुलाक़ात किया और उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई लिखाई की जानकारी ली l और बच्चों की पढ़ाई लिखाई इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया l उन्होंने जिलास्तरीय विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर मामले की गहन जांच करने और दोषियों पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने मृतक और घायल परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

विधायक ने परिजनों और ग्रामवासियों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं। सरकार की ओर से न केवल मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी, बल्कि बीमा कंपनियों से भी समन्वय कर बीमा राशि दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम पटेल नीरज राजपूत सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे l

बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने बंगोली मे हुए सड़क हादसे में पीड़ित परिवार से की मुलाक़ात, शोक संवेदना व्यक्त की

बेमेतरा :- रायपुर -बलौदाबाजार मार्ग पर 11 तारीख की रात बंगोली गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में बेमेतरा जिले की ग्राम आनंदगाव निवासी वर्षा साहू, उनकी 6 वर्षीय बेटी भूमि एवं 4 माह के पुत्र उमंग भी शामिल हैं। यह त्रासदी उस समय हुई जब वर्षा साहू अपने मायके से छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम बाना से लौट रही थीं। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू पीड़ित परिवार से मिलने ग्राम आनंदगांव पहुंचे। उन्होंने मृतका वर्षा साहू के परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की एवं इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की अपील की। और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग राशि प्रदान किया l

“इस दौरान विधायक दीपेश साहू ने कहा यह हादसा अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और असहनीय है। एक साथ एक मां और उसके दो मासूम बच्चों का यूं चले जाना पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं व्यक्तिगत रूप से इस दुःखद घड़ी में परिवार के साथ खड़ा हूं और विश्वास दिलाता हूं कि हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। विधायक साहू ने कहा केंद्र सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये एवं घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता घोषित की गई है, वहीं राज्य सरकार द्वारा मृतकों को 5 लाख रुपये एवं घायलों को 50 हजार रूपये की राहत राशि देने का निर्णय लिया गया है।” साहू ने प्रशासन से इस दुर्घटना की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही शासन प्रशासन से बात कर आर्थिक सहयोग राशि दिलाने का आश्वासन भी दिया l साथ ही उन्होंने कहा की मै इस “दुःख की इस घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवार के साथ हैं और हमेशा साथ रहेंगे।”और जो भी सहयोग की जरूरत रहेगी आज और आगामी समय मे निस्वार्थ भाव से सहयोग करूँगा

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…