• May 17, 2025

नवागढ़ में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

नवागढ़ में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान के तहत आज नगर पंचायत नवगढ़ में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने किया। उनके साथ छत्तीसगढ़ रजक बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रह्लाद राजकर, जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू, एसडीएम श्रीमती दिव्या पोटाई सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित थे।
तिरंगा यात्रा के दौरान सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रध्वज हाथ में लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाए जाने की घटना के विरोध में यह यात्रा एकजुटता का प्रतीक बनी। इस कायराना हमले का देशभर में व्यापक विरोध हुआ, जिसके बाद भारतीय सेना ने त्वरित और सफल कार्रवाई करते हुए आतंकी ठिकानों को नष्ट कर आतंकवादियों को मार गिराया।
मंत्री दयालदास बघेल ने इस अवसर पर कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नागरिकों की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आतंक के विरुद्ध देशवासी एकजुट हैं और तिरंगे के सम्मान में कोई भी बलिदान दिया जा सकता है।*
*तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शांतिपूर्वक संपन्न हुई, जिसमें उत्साहपूर्वक भाग लेकर नागरिकों ने देशभक्ति और एकजुटता का परिचय दिया।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में रिसाली के बूथ क्रमांक 103 में हुआ आयोजन

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं…
राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज आंगनवाड़ी केंद्र सेक्टर-7 में ‘आंगन…
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में Ph.D. की उपाधि

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को ज़ूलॉजी में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ​दुर्ग/कांकेर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शासकीय हाई स्कूल मंगहूर (विकासखंड दुर्गूकोंदल, जिला उत्तर…