• May 22, 2025

स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम: खाद्य मंत्री ने नवागढ़ में 20 बिस्तर वार्ड, बीपीएचयू लैब और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ शुभारंभ 

स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम: खाद्य मंत्री ने नवागढ़ में 20 बिस्तर वार्ड, बीपीएचयू लैब और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ शुभारंभ 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। राज्य के खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने सोमवार को नवागढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवनिर्मित 20 बिस्तर वार्ड, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) लैब तथा तिलकापारा स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया।
मंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर जनसामान्य को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं से मरीजों को उपचार हेतु बेहतर वातावरण मिलेगा एवं लैब के माध्यम से रक्त, मूत्र, थूक आदि की जांच स्थानीय स्तर पर संभव होगी, जिससे रोगों की शीघ्र पहचान एवं रोकथाम, टीकाकरण कार्यक्रमों का संचालन तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री बघेल द्वारा छह प्रसूता माताओं को बेबी किट और पीएनसी किट प्रदान किए गए तथा संस्थागत प्रसव हेतु नगद प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। गर्मी की तीव्रता को देखते हुए मंत्री श्री बघेल ने 6 नग एयर कंडीशन (एसी) प्रदान करने की घोषणा की, वहीं नगर पंचायत नवागढ़ के उपाध्यक्ष श्री सोम ठाकुर द्वारा 2 नग एसी देने की घोषणा की गई। साथ ही अस्पताल परिसर में रोड निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की राशि नगर पंचायत को प्रदाय की गई
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव ने मंत्री का स्वागत करते हुए बताया कि नवागढ़ को 100 बिस्तर वाले नवीन अस्पताल की सौगात भी मंत्री के प्रयासों से प्राप्त हुई है, जिससे उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं नगर में ही उपलब्ध हो सकेंगी।
बीएमओ डॉ. एम.एम. रजा ने कहा कि मंत्री के निर्देशानुसार सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का संचालन नए भवनों में सुचारू रूप से किया जाएगा।
*कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अजय साहू, आंदवल्भ सिंह, राकेश राजपूत, राहुल खुराना, आकाश दीवान, जाहिद बेग, राजाराम ठाकुर, अमित जांगड़े, संपत साहू, हेमंत सोनकर, आशा राम ध्रुव, विशेष लहरें, दिनेश सोनी, हेमू महिलांग, अजय अरोड़ा, मस्तराम वर्मा, संतोष ताम्रकार प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था में सी.के. देवांगन, यू.आर. ध्रुवे, नीता साहू, वसुधा, खिलावन टंडन, सुनील नवरंगे, लता उमरे, मोहन साहू, भानु बंजारे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी – डॉ. विकास, डॉ. क्षितिज, सपना, संतोषी, पासवान आदि का विशेष सहयोग रहा।
*इस अवसर पर मंत्री श्री बघेल ने आशा व्यक्त की कि नवागढ़ नगर और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को अब उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ रूप से उपलब्ध हो सकेंगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

आईपीएल सट्टा खिलाने वालों के साथ लगाने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी, इधर रायपुर में खुलने जा रहा कैसीनों

आईपीएल सट्टा खिलाने वालों के साथ लगाने वालों पर भी कार्रवाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज रायपुर पुलिस ने नया फरमान जारी किया है, इसमें कहा गया है कि आईपीएल…
ईओडब्लू का बड़ा खुलासा, भाटिया और वेलकम डिस्टलरी से अवैध शराब की सप्लाई, 4 साल बाद जब्त किए गए 16 ट्रक

ईओडब्लू का बड़ा खुलासा, भाटिया और वेलकम डिस्टलरी से अवैध शराब की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने अवैध शराब की सप्लाई करने वाली…
इंदिरा मार्केट में भीषण आग से रौबदार फुटवियर जलकर खाक, हादसे में करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान, आग के अगल-बगल फैलने के खतरे से सख्ते में रहे लोग

इंदिरा मार्केट में भीषण आग से रौबदार फुटवियर जलकर खाक, हादसे में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । शहर के व्यस्ततम क्षेत्र इंदिरा मार्केट स्टेशन रोड स्थित रौबदार फुटवियर…