• May 24, 2025

सॉफ्टबॉल खिलाड़ी कोमल पाटिल का पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025 के लिए चयन

सॉफ्टबॉल खिलाड़ी कोमल पाटिल का पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025 के लिए चयन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा की कक्षा 9वीं की छात्रा कोमल पाटिल का चयन पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025 के लिए हुआ है। कोमल एक प्रतिभाशाली सॉफ्टबॉल खिलाड़ी हैं और उन्होंने जिले तथा राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सम्मान अर्जित किया है। जेवरा ग्राम को सॉफ्टबॉल की नर्सरी कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी, क्योंकि यहां से हर वर्ष कई मेडल विजेता खिलाड़ी निकलते हैं। इस गौरवपूर्ण परंपरा के पीछे विद्यालय के व्यायाम शिक्षक एवं राष्ट्रीय कोच श्री मृत्युंजय शर्मा का अथक योगदान है।

कोमल पाटिल ने कबीरधाम और औरंगाबाद में आयोजित दो स्कूल नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और एक स्वर्ण पदक भी जीता। साथ ही उन्होंने सब जूनियर ओपन नेशनल टूर्नामेंट में भी अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। वे जेवरा ग्राम के किसान श्री केजराम पाटिल की पुत्री हैं।    जिला कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कोमल को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, जिला खेल अधिकारी श्रीमती पिंकी मनहर ने भी कोमल को बधाई दी और उनके खेल जीवन की सराहना की।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…