• April 8, 2023

न्यायालय परिसर में हुआ स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

न्यायालय परिसर में हुआ स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

न्यायालय परिसर में हुआ स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

न्यायालयीन स्टाफ एवं पक्षकारों का किया गया स्वास्थ्य जांच

बेमेतरा 07 अप्रैल 2023-जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं पदेन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री जयदीप विजय निमोणकर के मार्गदर्शन में सालसा द्वारा संचालित ’’स्टेट प्लान ऑफ एक्शन कैलेंडर 2023’’ माह अप्रैल 2023 के अनुसार जिला न्यायालय बेमेतरा प्रांगण में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा के चिकित्सक दल द्वारा एम्बुलेंस एवं आवश्यक मेडिकल सामग्री सहित न्यायालय परिसर बेमेतरा के न्यायाधीशगण, न्यायालयीन कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालय परिसर में आने वाले पक्षकारों का ब्लड प्रेशर, शुगर का जांच किया गया तथा महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के उचित इलाज एवं स्वास्थ्य परीक्षण हेतु उपस्थित महिला चिकित्सक अनिता बाघमार द्वारा महिलाओं का जांच किया गया। बेमेतरा जिला न्यायालय परिसर में आने वाले सभी पक्षकारों एवं अधिवक्तागण को नियमित स्वास्थ्य जांच का फायदा बताते हुये उन्हे अपना स्वास्थ्य जांच कराने के लिये पैरालीगल वालिंटियर्स सुश्री सोनिया सिंह, सुश्री प्राची तिवारी ने प्रेरित किया। उक्त स्वास्थ्य जांच शिविर में न्यायालयीन कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, पक्षकारगण एवं बेमेतरा जिले के अन्य गणमान्य नागरिकों के द्वारा बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ स्वास्थ्य जांच परीक्षण का लाभ लिया। जिला अस्पताल बेमेतरा से आये हुये स्वास्थ्य कर्मीयों के टीम में डॉ. नरेश जांगडे़ एवं श्री गौकरण साहू के मार्गदर्शन में सभी के स्वास्थ्य की भलीभांती परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य जांच शिविर के अवसर पर श्री विजय कुमार होता, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, श्री पंकज सिन्हा, प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती मधु तिवारी अपर जिला सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो), श्रीमती मोनिका जायसवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती तनुश्री गवेल व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1, श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा, श्रीमती कामिनी वर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बेमेतरा एवं जिला न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण उपस्थित थे।

: ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। स्व. संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता…
बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…