- May 27, 2025
गांव गांव पहुंचाया जा रहा साफ पानी, जानकारी लेने बेमेतरा पहुंचे अधीक्षण अभियंता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
अधीक्षण अभियंता महोदय, दुर्ग मंडल दुर्ग द्वारा सहायक अभियंता के साथ जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रगतिरत कुम्हीगुड़ा समूह जलप्रदाय योजना का निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही कुम्हीगुड़ा समूह जलप्रदाय योजना के प्रगति संतोषप्रद पाया गया। इसके पश्चात् ग्राम पंचायत जेवरी में समाधान शिविर में उपस्थित हुए तथा शिविर समापन के पश्चात् अधीक्षण अभियंता महोदय द्वारा खण्ड कार्यालय में जल जीवन मिशन के कार्यों एवं हर घर जल प्रमाणिकरण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही स्त्रोत विहीन/आंशिक स्त्रोत वाले ग्रामों में स्त्रोत निर्माण हेतु कार्ययोजना तैयार करने के भी आवश्यक निर्देश दिये गये।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,




