• May 28, 2025

रांका मे धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती : विधायक साहू बोले- वे संत ही नहीं बल्कि महान विचारक और समाज सुधारक थे 

रांका मे धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती : विधायक साहू बोले- वे संत ही नहीं बल्कि महान विचारक और समाज सुधारक थे 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा जिले के ग्राम रांका में आयोजित दो दिवसीय संत कबीर प्राकट्य उत्सव मनाया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, संत कबीर की वाणी हमें जीवन जीने की कला सिखाती हैं। कबीर दास जी ने मध्यकालीन भारत के सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने अपने दोहों, विचारों और जीवनवृत्त से तत्कालीन सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में क्रांति का सूत्रपात किया। वे संत होने के साथ ही महान विचारक व समाज सुधारक भी थे।

सामाजिक कुरीतियों पर उन्होंने कुठाराघात किया

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक दीपेश ने कहा कि, कबीर दास जी ने सामाजिक कुरीतियों पर कुठाराघात करते हुए ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय का संदेश दिया। यह बात उनके दोहों से साफ झलकती है कि उन्होंने अपने दोहों के जरिए जीवन में कई सीख दी है। श्री साहू ने कहा कि सदगुरु कबीर जी के दिव्य वाणी का प्रकाश आज भी हमें समस्याओं के अंधेरे से निकालकर समाधान के प्रकाश में ले जाता है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद सदस्य गौकरण साहू ने कहा कि, संत कबीर जी ने मध्यकालीन भारत के तत्कालीन समाज में व्याप्त अंधविश्वास, रूढ़िवाद, पाखण्ड का घोर विरोध किया। कबीर दास जी ने उस काल में भारतीय समाज में विभिन्न धर्मों और सामाजिक लोगों के बीच आपसी मेल-जोल और भाईचारे का मार्ग प्रशस्त किया।

कार्यक्रम मे जनपद सदस्य राजा गौकरण साहू जी, हेमनाथ साहू सरपंच कुरूद, उपसरपंच राका विनय साहू, चोवा राम साहू ,शत्रुध्न साहू, रजत यदु ,श्याम लाल साहू , खेदु राम साहू, दाऊ राम साहू, खोर बाहरा साहू प्रमोद साहू सहित समस्त ग्रामवासी जनप्रतिनिधिगण कबीर पंथ के अनुयायी उपस्थित रहे।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553, 6265741003,


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…