• May 30, 2025

बेमेतरा के 41 प्राइमरी स्कूल में एक शिक्षक, युक्तियुक्तकरण की तैयारी शुरू

बेमेतरा के 41 प्राइमरी स्कूल में एक शिक्षक, युक्तियुक्तकरण की तैयारी शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा जिले में भी युक्तियुक्तिकरण 320 स्कूलों का किया गया है, जिसमें 282 प्राथमिक शालाएं हैं और 38 माध्यमिक शालाएं हैं जिनका युक्तियुक्तिकरण किया गया है, एक ही परिसर में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर विद्यालय संचालित है तो प्राथमिक विद्यालय और माध्यमिक विद्यालय का युक्तियुक्तकरण किया गया है, यह एक माहिती योजना है शासन की जिसके तहत एक ही परिसर में प्राथमिक विद्यालय ,माध्यमिक विद्यालय, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी हो ,एक साथ है तो वहां एक डाइस कोड दिया जाएगा, चार विद्यालय है जो शिक्षक विहीन है। 41प्राथमिक विद्यालय एकल शिक्षक पर निर्भर है। 282 शिक्षक अतिशेष हो रहे हैं,
इन अतिशेष शिक्षकों को जहां एकल शिक्षकों के विद्यालय है वहां और जो विद्यालय शिक्षक विहीन है वहां काउंसलिंग के माध्यम से इनकी पद स्थापना की जाएगी, जिले में 743 प्राथमिक शालाएं हैं, 388 माध्यमिक शालाएं हैं, इनके युक्तियुक्तिकरण का आदेश जारी कर दिया गया है, इस युक्तियुक्तिकरण से गणवेश, पाठ्यपुस्तक और अन्य सुविधाओं में छात्र-छात्राओं को सरलता से इसका लाभ मिलेगा। छात्रवृत्ति ,जाति प्रमाण पत्र को लेकर हो या बच्चों की देखरेख की बात हो। इस तरह से एक ही परिसर में बच्चों को अच्छी सुविधा मिल सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह सुविधा बनाई गई है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन धमधा में किया, कार्यकर्ता जुटे

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     धमधा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण…
चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब ज़्यादा दिन सच दबा नहीं सकती

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती के लगातार हो रहे खुलासों ने शासन-प्रशासन की…
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…