• May 31, 2025

एसएसपी ने की लंबित शिकायतों की समीक्षा, तत्काल जांच पूरी करने निर्देश

एसएसपी ने की लंबित शिकायतों की समीक्षा, तत्काल जांच पूरी करने निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने पुलिस कार्यालय, बेमेतरा में लंबित शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के संबंध में जिले के राजपत्रित अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान एसएसपी श्री साहू द्वारा* पुलिस अनुविभाग बेमेतरा एवं बेरला के साथ-साथ संबंधित थानों एवं चौकियों में लंबित शिकायतों की अनुविभाग एवं थाना-वार समीक्षा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा “आज करेंगे, कल करेंगे” जैसी मानसिकता से बचते हुए सभी शिकायतों का गंभीरता से जांच कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही जन शिकायत, सीपी ग्राम, सीएम जनदर्शन, ई-समाधान एवं अन्य पोर्टल में आने वाले शिकायतों का भी समीक्षा कर गंभीरता से जांच कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गये।

*उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि* वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त सभी शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना प्रत्येक अधिकारी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, थाना प्रभारी दाढ़ी निरीक्षक रोशन लाल टोन्ड्रे, चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, थाना नांदघाट प्रभारी उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, चौकी खंडसरा प्रभारी उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, सउनि छोटेलाल बंजारे, प्रभारी स्टेनो सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, एसडीओपी बेमेतरा/बेरला रीडर प्रधान आरक्षक गोविंद सिंह क्षत्री, आरक्षक पुकेश्वर दिल्लीवार, शिकायत शाखा से आरक्षक ताम्रध्वज चतुर्वेदी तथा अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस , ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 626574 1003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…