• May 31, 2025

पुलिस कस्टडी में आरोपियों को हथकड़ी लगाने की विधि एवं रायफल के रख-रखाव की दी ट्रेनिंग

पुलिस कस्टडी में आरोपियों को हथकड़ी लगाने की विधि एवं रायफल के रख-रखाव की दी ट्रेनिंग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। रक्षित केंद्र बेमेतरा में आज आयोजित जनरल परेड के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस कस्टडी (बंदीगृह) में आरोपियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं उन्हें हथकड़ी लगाने की सही विधि तथा रायफल के उचित खोल-जोड़ और रख-रखाव के बारे में प्रशिक्षण देना था। सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को इस संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचा जा सके।

इस अवसर पर एसएसपी श्री साहू ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि* पुलिस कस्टडी में आरोपियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस दिशा में किसी भी प्रकार की ढिलाई अथवा लापरवाही को गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क, सजग एवं जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार करना आवश्यक है।

कार्यशाला में रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक राजकुमार साहू, चौकी प्रभारी खण्डसरा उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, चौकी प्रभारी मारो सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र कश्यप, साथ ही सउनि दिलीप सिंह, दीनानाथ सिन्हा, छोटे लाल बंजारे, गुहाराम वारे, सुरेश राजपूत, सउनि (अ) दीपक गर्जेलवार एवं एसएसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

जनदर्शन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं

जनदर्शन में मंत्री गजेन्द्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग के गंजपारा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग…
अंजोरा मंडल महिला मोर्चा का परिचयात्मक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय रूप से संपन्न

अंजोरा मंडल महिला मोर्चा का परिचयात्मक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय रूप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भारतीय जनता पार्टी अंजोरा मंडल द्वारा _नवनियुक्त महिला मोर्चा कार्यकारिणी_ का परिचयात्मक…
आपातकाल को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया, मीसाबंदियों का सम्मान, संगोष्ठी का आयोजन, विरोध में निकाली मौन रैली

आपातकाल को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया, मीसाबंदियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा लगाए…