• May 31, 2025

जाताखर्रा से कान्हरपुरी के बीच 5 करोड़ में बनेगी सड़क, ईश्वर साहू ने दी सौगात किया भूमिपूजन

जाताखर्रा से कान्हरपुरी के बीच 5 करोड़ में बनेगी सड़क, ईश्वर साहू ने दी सौगात किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ।

जाताघर्रा से कन्हारपुरी तक सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया था जिसमे साजा विधानसभा के विधायक ईश्वर साहू मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए l विधायक साहू विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर सड़क निर्माण का भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी l भूमि पूजन किये गए सड़क की कुल लम्बाई 3.50 किलोमीटर लंबी होगी, जिसकी निर्माण लागत ₹481.71 लाख (अर्थात 4 करोड़ 81 लाख 71 हजार रुपये) है। सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री ईश्वर साहू थे,वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा ने की। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री ईश्वर साहू ने यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्राथमिक मांगों में से एक रही है। इसके पूर्ण होने से न केवल ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी। मेरी प्रतिबद्धता है कि क्षेत्र के प्रत्येक कोने तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचे। यह सड़क विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणजनों ने विधायक श्री साहू का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस सड़क निर्माण से वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है और अब उन्हें आवागमन में भारी सुविधा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम मे जनपद पंचायत धमधा के अध्यक्ष लिमन साहू
मंडल अध्यक्ष धमधा लोकेन्द्र भट्ट अध्यक्ष नगर पंचायत धमधा श्वेता शर्मा, रोहित राजपूत,रमनलाल यादव,देवी वर्मा ,सुखराम वर्मा ,धरमपाल वर्मा ,सागर वर्मा बुधारु साहू सहित अधिकारी कर्मचारी ग्रामवासी उपस्थित रहे l

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…