• May 31, 2025

चोरभट्टी के ग्रामीण मुर्गी दाना कंपनी से फैल रही दुर्गंध से परेशान, विधायक दीपेश साहू को सौंपा ज्ञापन, जल्द समस्या के समाधान का भरोसा

चोरभट्टी के ग्रामीण मुर्गी दाना कंपनी से फैल रही दुर्गंध से परेशान, विधायक दीपेश साहू को सौंपा ज्ञापन, जल्द समस्या के समाधान का भरोसा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। ग्राम चोरभट्टी के ग्रामीणों ने आज विधायक दीपेश साहू को ज्ञापन सौंपते हुए गांव के पास संचालित मुर्गी दाना (कृमि पालन) यूनिट से फैल रही गंभीर दुर्गंध और स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों की शिकायत को लेकर विधायक दीपेश साहू को ज्ञापन सौपा है l ग्रामीणों के अनुसार, उक्त इकाई से निकलने वाली अत्यधिक दुर्गंध से न केवल चोरभट्टी, बल्कि आस-पास के गांव जैसे मटका ताला और जिया कॉलेज क्षेत्र भी प्रभावित हो रहे हैं।

ग्राम पंचायत चोरभट्टी की सरपंच रेखा पात्रे और सचिव राजकुमार साहू द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यह इकाई बस्ती के करीब स्थापित की गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को सांस लेने में परेशानी, बदबू के कारण उल्टी जैसी स्थिति और मानसून में हालात और अधिक खराब होने की आशंका जताई गई है।

विधायक दीपेश साहू ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे कि अविलंब स्थल निरीक्षण कर उचित कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि “ग्रामवासियों की सेहत और जीवन की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि यह इकाई नियमों के विपरीत या बिना पर्यावरणीय मानकों के स्थापित है तो उसे बंद कराना सुनिश्चित किया जाएगा।”

विधायक साहू ने यह भी बताया कि वे स्वयं संबंधित अधिकारियों से बात कर क्षेत्र का निरीक्षण करवाएंगे और यदि आवश्यकता पड़ी तो पर्यावरण विभाग एवं जनस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से भी हस्तक्षेप कराया जाएगा।

ग्रामीणों ने विधायक साहू को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।
[5/31, 07:14] Yog ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,

 


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…