- June 5, 2025
बेमेतरा में किसान मेला सह संगोष्ठी, विधायक दीपेश और ईश्वर साहू हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान मेला सह संगोष्ठी का आयोजन जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा टाउन हॉल बेमेतरा में किया गया इस कार्यक्रम में आज बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और उनके साथ जिला बेमेतरा के पार्षद गण और सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ हुआ था। विकसित कृषि संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीक से कृषि करने के लिए प्रेरित करना और रासायनिक चीजों के उपयोग को कम कर जैविक कृषि की ओर ले जाना था, इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे, इंदिरा गांधी महाविद्यालय झाल से आए हुए तकनीकी वैज्ञानिक शिक्षको ने उन्नत तकनीक किस प्रकार से करें इस विषय पर किसानों के साथ अपनी बातें साझा की, गांव गांव से आए हुए कुछ किसानों ने भी जैविक खेती को पूर्व में किस तरीके से किया जाता था ,उसे पर अपने विचार रखें। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने कहां की बेमेतरा और बेमेतरा के आसपास जिस तरह से पंजाब और हरियाणा से आए हुए किसानों ने अपनी खेती को अच्छी तरीके से करके 10 एकड़ 20 एकड़ की जगह लेकर उसे आज कई गुना कर लिया है,क्या हमारे किसान इस प्रकार से खेती करके अपनी आय बढ़ा सकते है, उन्होंने उन्नत कृषि अभियान के तहत छोटे और मझोले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महती योजनाओं से आज कृषक लाभान्वित हो रहे हैं, जहां पानी की सुविधा कम होती है, वहां पर भी कम पानी में अच्छी फसल लेने के लिए जैविक कृषि का सहारा लेना चाहिए और जैविक खेती को प्रोत्साहित करना चाहिए। इस अवसर पर साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि जिस तरीके से खेती का काम पहले के तुलना में अब आसान हुआ है, फसलों को लेकर , साग सब्जियों को लेकर ,फलों को लेकर, रवि या खरीफ फसलों को लेकर हो ,उसकी जानकारी मोबाइल और संचार माध्यम से समस्या का हल कर पाना आसान हो गया है जो भी जानकारी किसानों को चाहिए वह आज कृषि विभाग के द्वारा आसानी से मिल रही है। उन्होंने कहा कि दवाइयां के छिड़काव से मृदा की उपयोगिता, उर्वरक क्षमता घटती है जिसे बढ़ाने के लिए अब किसानों को जैविक कृषि पर ध्यान देना जरूरी है।
आज के इस कार्यक्रम में विधायक बेमेतरा दीपेश साहू ने कृषि को उन्नत करने के लिए,संकल्प के लिए इस अभियान में अपना समर्पण देने के लिए शपथ दिलवाई।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रदर्शित करता हुआ ,भारत की माटी की खुशबू लिए ,पंथी ,जोत जवारा , कृषि करता हुआ किसान की प्रस्तुति देता हुआ सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसने आए हुए अतिथियों के साथ आए हुए किसानों का भी मन मोह लिया।
कुछ तकनीकी कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी अपनी बात कुछ इस प्रकार से रखी, और उनके बाद वरिष्ठ नागरिक कृषक बंधुओ ने भी अपनी बात रखी।
बेमेतरा विधायक दीपेश साहू,इस कार्यक्रम को सफल बनाते हुए क्या कुछ कहा देखिए पूरी खबर,
इस कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन अतिथियों का सम्मान कृषि विभाग की ओर से एडीए जितेंद्र ठाकुर ने किया ।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,




