• June 6, 2025

विश्व पर्यावरण दिवस पर मां गौरी समूह ने 5.4 क्विंटल प्लास्टिक कचरा किया विक्रय, 10,220 की आय की अर्जित

विश्व पर्यावरण दिवस पर मां गौरी समूह ने 5.4 क्विंटल प्लास्टिक कचरा किया विक्रय, 10,220 की आय की अर्जित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्लास्टिक कचरे के सुरक्षित निपटान की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल की गई। विकासखंड बेरला के कुसमी स्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में मां गौरी स्वयं सहायता समूह द्वारा एकत्रित 5.4 क्विंटल प्लास्टिक कचरे का विक्रय किया गया, जिससे समूह को ₹10,220 की आय प्राप्त हुई।
यह प्लास्टिक कचरा गांवों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों द्वारा घर-घर से एकत्रित कर यूनिट तक पहुँचाया गया। इसका उद्देश्य गांवों में प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना है। एकत्रित कचरे को सेग्रीगेट (छंटाई) कर एवं बंडलिंग के पश्चात पंजीकृत रीसाइकलर्स को बेचा गया, जिससे यह कचरा पुनर्चक्रण की प्रक्रिया में लाया जा सका। इस संपूर्ण प्रक्रिया का संचालन कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री टेकचंद अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। उनके नेतृत्व में जिले में गांव-स्तर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु स्थायी ढांचे विकसित किए जा रहे हैं। कुसमी में स्थापित यह प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक आदर्श उदाहरण बनकर उभरी है।
इस पहल ने जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया, वहीं महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मां गौरी स्वयं सहायता समूह की इस सफलता से प्रेरित होकर अन्य समूहों को भी इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला प्रशासन का यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक कदम है, बल्कि स्वच्छता दीदियों की भूमिका को भी नई पहचान दे रहा है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…