• June 7, 2025

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में वृक्ष लगाओ, हरियाली लाओ कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में वृक्ष लगाओ, हरियाली लाओ कार्यक्रम का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला बेमेतरा के महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत “वृक्ष लगाओ, हरियाली लाओ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों और परियोजनाओं में पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिले के ग्राम कोबिया वार्ड क्रमांक 08/09 में तालाब के मेड पर महिला वं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा बरगद के 20 पौधे रोपे गए। इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” पर विशेष संदेश दिया गया।
साथ ही जिले के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों और सुपोषित ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करने सिक्किम से आए अधिकारी द्वारा भी पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर तक

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान…
जनपद पंचायत बेरला में आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, सीईओ ने दिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश

जनपद पंचायत बेरला में आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, सीईओ ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । ग्रामीण आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर कार्यों…