• June 7, 2025

प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने का संकल्पः केवीके प्रक्षेत्र में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने का संकल्पः केवीके प्रक्षेत्र में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का विशेष थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” को लेकर बेमेतरा जिले में विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। इसी क्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके) प्रक्षेत्र बेमेतरा में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा फलदार पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री तोषण कुमार ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण में आसानी से विघटित नहीं होता, जिससे यह वायु, जल, मिट्टी एवं खाद्य श्रृंखला में प्रवेश कर पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हमें एकल-उपयोग प्लास्टिक का कम-से-कम प्रयोग कर, पुनः उपयोग एवं रिसाइक्लिंग के प्रयासों को बढ़ावा देना चाहिए। इस दिशा में जन जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस मौके पर विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम कुटरू, केवतर, कुसमी, बहेरा, मल्दा एवं मगरघटा में कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने किसानों को खरीफ मौसम पूर्व उन्नत कृषि तकनीकों, जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया। इस अवसर पर किसानों को रसायनिक उर्वरकों और पेस्टीसाइड्स के दुष्प्रभावों से बचने की सलाह दी गई, जिससे पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य की रक्षा हो सके।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…