• June 10, 2025

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की हुई शुरुआत, लोगों को करेंगे जागरूक

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की हुई शुरुआत, लोगों को करेंगे जागरूक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। राज्य कार्यालय स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा के आदेश पर जिला बेमेतरा में 09 जून 2025 को PMSMA दिवस अभियान का आयोजन किया जाएगा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक बसोड़ ने बताया कि यह अभियान हर गर्भवती महिलाओं की गुणवत्ता पूर्वक प्रसव पूर्व जाँच एवं जटिल प्रकरणों की समय से पहचान व उपचार हो इसे पूर्ण करने के लिये भारत सरकार द्वारा ‘प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान’ (PMSMA)” प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की 9 तारीख व 24 तारीख को स्वास्थ्य संस्थाओं में मेडिकल ऑफिसर / स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण प्रसव पूर्व जाँच की जायेगी। डीपीएम सुश्री लता बंजारे ने बताया कि ‘प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान’ (PMSMA)” का आयोजन बेमेतरा जिला में जिला चिकित्सालय बेमेतरा के साथ प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष रूप से आयोजित किया जाएगा जिसके तहत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में इस अभियान हेतु चिकित्सको की ड्यूटी लगाई गई है । इस अभियान तहत सभी गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जांच कर हाई रिस्क प्रेगनेंसी (HRP) महिलाओं की पहचान किया जाता है जिसमें समय पूर्व पहचान कर उनको सुरक्षित प्रसव हेतु तैयार किया जा सके, जिला समन्वयक हिना सिन्हा ने कहा कि इस अभियान तहत संस्था में आए गर्भवती महिलाओं को *mothers picnic* ( गर्भवती महिलाओ मे प्रसव सम्बन्धी स्ट्रेस या डर को कम करने के लिए लेबर रूम / OT का विजिट करना हैं ) अतः गर्भवती महिलाओ का pmsma day के दिन mothers पिकनिक भी कराया जाना हैं।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…