• June 14, 2025

जल-वन-जन अभियान: 16 जून को बेमेतरा में पदयात्रा और रैली का आयोजन

जल-वन-जन अभियान: 16 जून को बेमेतरा में पदयात्रा और रैली का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। जल-वन-जन “एक प्राकृतिक बंधन अभियान” के अंतर्गत जन जागरूकता बढ़ाने हेतु 16 जून (सोमवार) को बेमेतरा जिले के सभी नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों में पदयात्रा/रैली का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान जल, वन एवं जन के परस्पर संबंध और संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।*
*जिला स्तर पर यह पदयात्रा प्रातः 7.00 बजे जय स्तंभ चौक, बेमेतरा से प्रारंभ होगी। रैली के समापन पर जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, छात्र, स्वंयसेवी संगठन एवं विभागीय अधिकारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।*
*कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नगरीय प्रशासन, शिक्षा, वन, जल संसाधन,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, यातायात, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आयोजन स्थल पर समय से उपस्थित रहकर निर्धारित कार्यों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि अभियान का संदेश व्यापक स्तर तक पहुँच सके।

 

[6/14, 18:03] Yogesh बेमेतरा: Tricity express, Bureau Chief bemetara , Yogesh KumarTiwari 9425564553, ,6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…