• June 17, 2025

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने प्रधान आरक्षक को स्टार और कैप लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने प्रधान आरक्षक को स्टार और कैप लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) श्री राजेश कुमार झा द्वारा बेमेतरा जिले में स्थानांतरण पर आये प्रधान आरक्षक (आर्म्स) राम मिलन सिंह को ( विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत पदोन्नति प्राप्त प्रधान आरक्षक (आर्म्स) को) स्टार और केप लगाकर सहायक उप निरीक्षक (आर्म्स) के पद पर पदोन्नत किया गया। तथा पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक (आर्म्स) को शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने कहा कि हम तब ही विभाग में बेहतर काम कर सकते है, जब हमें अपने परिवार जनों का सहयोग प्राप्त हो। इनकी तरक्की से पुरे परिवार जनों का भी सर गर्व से उठेगा और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी मिलेगी।

इसके साथ ही उन्होने कहा कि पदोन्नति के साथ – साथ पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक (आर्म्स) राम मिलन सिंह के उत्तरदायित्व में बढोत्तरी हुई है, इसी उत्तरदायित्व के अनुरूप अपने दक्षता एवं निष्ठा का पूर्ण ईमानदारी से उपयोग करते हुए समाज में कानून तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) श्री राजेश कुमार झा, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो द्वारा भी पदोन्नति प्राप्त सहायक उप निरीक्षक (आर्म्स) को शुभकामनायें देते हुए बेमेतरा जिले की पुलिसिंग एवं आने वाली परिस्थितियों में सामन्जस्य बनाकर कार्य करने हेतु कहा गया।

इस दौरान स्टेनो सउनि अजय कुमार देवांगन, डीएसबी शाखा प्रधान आरक्षक ऐश्वर्य सिंह, सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधि./कर्म. उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…