- June 19, 2025
देवकर में जुड़वास, माता शीतला की विधि विधान से पूजा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
जय मां शीतला जुड़वास उत्सव समिति, देवकर में जुड़वास का आयोजन हुआ।आज मां शीतला मंदिर में माता की आरती, पूजन, हवन के साथ महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में देवकर नगर वासियों के साथ आसपास के क्षेत्र से आए हुए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश झुकाया और उनका प्रसाद ग्रहण किया। माता शीतला की भव्य शोभायात्रा ,कलश यात्रा ,नगर भ्रमण करते हुए वापस पुनः शीतला माता मंदिर में पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में नगर वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया,भव्य कलश यात्रा में पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा। माता का यह जुड़वास गांव नगर में किसी भी प्रकार की बीमारियां ,रोग से , विपत्ति से बचाव के लिए मनाया जाता है। लोगों के खुशहाली का यह पर्व ,प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मनाया गया, देवकर शीतला माता का जुड़वास 19 वर्ष पूर्ण कर लिया है। जिसकी प्रसिद्धि चारों ओर लगातार बढ़ती जा रही है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,




