• June 19, 2025

बेमेतरा की बेटियों ने रचा कीर्तिमान, मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्राओं को 4 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं दोपहिया वाहन अनुदान प्रदान किया

बेमेतरा की बेटियों ने रचा कीर्तिमान, मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्राओं को 4 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं दोपहिया वाहन अनुदान प्रदान किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित “मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना” के अंतर्गत श्रमिक परिवारों के होनहार बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश स्तरीय टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाता है।
इस योजना के अंतर्गत टॉप-10 में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को ₹1,00,000 की प्रोत्साहन राशि एवं ₹1,00,000 का दोपहिया वाहन क्रय हेतु अनुदान प्रदान करने का प्रावधान है, जिससे उनकी उच्च शिक्षा एवं आवागमन की सुविधा को सशक्त किया जा सके।
इसी तारतम्य में 15 जून 2025 को सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस रायपुर में आयोजित गरिमामय समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बेमेतरा जिले की दो प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। श्रीमती अनीता साहू, पंजीकृत हितग्राही (श्रमिक) की पुत्री कु. रितु साहू, जिन्होंने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तरीय टॉप-10 में 10वां स्थान प्राप्त किया, को ₹2,00,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार, श्रीमती गंगेश्वरी वर्मा, पंजीकृत श्रमिक की पुत्री कु. गीतिका वर्मा को कक्षा 10वीं की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर टॉप-10 में स्थान पाने के लिए ₹2,00,000 की सम्मान राशि प्रदान की गई। इस प्रकार जिला बेमेतरा की इन दो बेटियों ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। दोनों छात्राओं को कुल मिलाकर ₹4,00,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह सफलता न केवल व्यक्तिगत मेहनत की मिसाल है, बल्कि छत्तीसगढ़ शासन की कल्याणकारी योजनाओं की सकारात्मक परिणाम भी है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी , 9425564553, 6265741003,


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…