• June 21, 2025

जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण पर कार्यवाही, 29 हाइवा, 3 ट्रक, 9 ट्रैक्टर, 1 टिपर और 9 जेसीबी जप्त, अवैध रेत भंडारण पर भी कार्रवाई

जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण पर कार्यवाही, 29 हाइवा, 3 ट्रक, 9 ट्रैक्टर, 1 टिपर और 9 जेसीबी जप्त, अवैध रेत भंडारण पर भी कार्रवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने हेतु 18 जून से 19 जून 2025 तक राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान खान एवं खनिज (विकास व विनियमन) अधिनियम के तहत 29 हाइवा, 03 ट्रक, 09 ट्रैक्टर, 01 टिपर एवं 09 जेसीबी मशीनें जप्त की गई हैं। सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी है।
इसी क्रम में राजस्व अमला बेरला तथा खनिज विभाग द्वारा ग्राम सरदा में अवैध रेत भंडारण पर कार्यवाही करते हुए 30 ट्रिप (ट्रैक्टर) तथा ग्राम सिंगदेही में 198 ट्रिप (ट्रैक्टर) की रेत जप्त की गई है। इन मामलों में भी आवश्यक विधिक प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन व भंडारण पर सख्त निगरानी रखी जा रही है एवं इस पर रोक लगाने हेतु संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जनता से भी अपील की गई है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल संबंधित विभाग या प्रशासन को दें।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस ,ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…