• June 25, 2025

आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर पर छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित

आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर पर छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय ‘आपातकाल’ के 50 वर्ष पूर्ण होने पर “संविधान हत्या दिवस-2025” के अंतर्गत जिला कृषि मंडी प्रांगण बेमेतरा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत एक छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें आपातकाल के दौरान हुए प्रमुख घटनाक्रम, नागरिक अधिकारों पर पाबंदियाँ, सेंसरशिप, तथा जनआंदोलनों की झलक प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्रीय विधायक श्री दीपेश साहू, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, पूर्व विधायक श्री अवधेश चंदेल, छत्तीसगढ़ रजकर बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रह्लाद राजकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमा दिवाकर, जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
अतिथियों ने लोकतंत्र की रक्षा हेतु संदेश स्वरूप कैनवास पर हस्ताक्षर भी किए। यह आयोजन आपातकाल की स्मृति को जीवंत करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनः पुष्टि का एक सशक्त माध्यम बना।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

श्रीरामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव  2 अप्रैल को परपोड़ा में

श्रीरामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव 2 अप्रैल को परपोड़ा में

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज हनुमान प्रकट उत्सव 2 अप्रैल 2026 को ग्राम परपोड़ा में भव्य रूप से मनाया…
नक्सलवाद का अंत, शहीदों के सपनों का साकार भारत, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़, भाजपा की नीति और मजबूत नेतृत्व की ऐतिहासिक विजय : नितेश साहू

नक्सलवाद का अंत, शहीदों के सपनों का साकार भारत, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश नक्सलवाद…
बीकॉम तृतीय वर्ष अंग्रेजी पेपर में सिलेबस गड़बड़ी पर छात्रों में आक्रोश, कांग्रेस ने उठाई आवाज

बीकॉम तृतीय वर्ष अंग्रेजी पेपर में सिलेबस गड़बड़ी पर छात्रों में आक्रोश,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में बीकॉम तृतीय वर्ष (सत्र 2026) के अंग्रेजी विषय की…