• June 27, 2025

समाधान शिविर ग्राम सहसपुर में जनसंपर्क विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

समाधान शिविर ग्राम सहसपुर में जनसंपर्क विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के विकासखंड साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत सहसपुर में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा 6 मई 2025 को किए गए औचक निरीक्षण और घोषणाओं की प्रगति से ग्रामवासियों को अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
*समाधान शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि विधायक श्री ईश्वर साहू, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने अवलोकन किया । विधायक श्री ईश्वर साहू ने कहा कि प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के औचक निरीक्षण की तस्वीरें सहित आम नागरिकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।*
*प्रदर्शनी में मुख्य रूप से राज्य शासन के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को उजागर किया गया। इस छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार द्वारा पिछले डेढ़ साल में जनकल्याण के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों और योजनाओं का विस्तार से प्रदर्शन किया गया।*
*इस अवसर पर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कहा
“यह छायाचित्र प्रदर्शनी शासन की प्रतिबद्धता और पारदर्शिता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री जी द्वारा किए गए निरीक्षण के पश्चात जो घोषणाएं की गईं, उनकी त्वरित क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामवासियों तक पहुंचाना शासन की जवाबदेही को सिद्ध करता है। यह प्रदर्शनी आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सरकार के डेढ़ वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनी है।”
*प्रदर्शनी में महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नत योजना, पीएम आवास योजना आदि के सकारात्मक प्रभाव को छायाचित्रों और जानकारी के माध्यम से दर्शाया गया। नागरिकों को सरकार की नीतियों और उनके फायदों से अवगत कराने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी विशेष रूप से आकर्षक और सूचनाप्रद रही, जिससे लोगों को शासन की उपलब्धियों का सीधा अनुभव मिला । प्रदर्शनी की ग्रामीणों ने सराहना की शिविर में छत्तीसगढ़ की मासिक पत्रिका जनमन, और ब्रोसर का वितरण भी किया गया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी अस्पतालों की जांच व्यवस्था बदहाल – धीरज बाकलीवाल

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश…
श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन…
दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल

दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित 1904 में बने 100 वर्ष से अधिक…