• June 28, 2025

दुर्ग के शक्ति नगर तालाब में प्रदूषण: मछलियों की मौत, हजारों लोग प्रभावित; पूर्व महापौर ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग के शक्ति नगर तालाब में प्रदूषण: मछलियों की मौत, हजारों लोग प्रभावित; पूर्व महापौर ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग, 27 जून 2025 – दुर्ग के शक्ति नगर तालाब में फैले जल प्रदूषण से हड़कंप मच गया है। कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग के कारण बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई, जिससे तालाब से उठ रही दुर्गंध ने लगभग 10,000 स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है।
पूर्व महापौर धीरज बकलीवाल ने आज इस गंभीर मामले में कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि तालाब की स्थिति बेहद दयनीय है और यह प्रदूषण आसपास के लोगों और जीव-जंतुओं के लिए बेहद हानिकारक है।
ज्ञापन सौंपते वक्त श्री बकलीवाल के साथ नेता,पूर्व सभापति राजेश यादव,नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, दीपक साहू, विजयंत पटेल,बृजेन्द्र भारद्वाज, भोला महोबिया,गौरव उमरे,अमोल जैन, और आयुष शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने कलेक्टर से दोषियों पर तत्काल कार्रवाई और तालाब की सफाई के लिए कदम उठाने की मांग की है।


Related News

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी अस्पतालों की जांच व्यवस्था बदहाल – धीरज बाकलीवाल

हमर लैब बंद कर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने का षड्यंत्र, सरकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश…
श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विधायक ललित चंद्राकर ने किया अभिषेक एवं पूजा-अर्चना

श्याम नगर रिसाली में हनुमान महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रिसाली स्थित श्याम नगर में गत दिवस_श्री हनुमान जी महाराज_ की पावन…
दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल

दुर्ग के 100 वर्ष पुराने डीईओ कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित 1904 में बने 100 वर्ष से अधिक…