• July 1, 2025

साजा में पैसों के विवाद को लेकर तीन युवकों पर बुलेरो चढ़ा दी, एक की मौत दो घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, साजा विधायक के खिलाफ नारेबाजी

साजा में पैसों के विवाद को लेकर तीन युवकों पर बुलेरो चढ़ा दी, एक की मौत दो घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, साजा विधायक के खिलाफ नारेबाजी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

साजा में आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने तीन अन्य युवकों पर बुलेरो चढ़ा दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। साजा विधायक ईश्वर साहू के खिलाफ नारेबाजी की। मुर्दाबाद के नारे लगाए। यह घटना रविवार की बताई जा रही है जिसमें रात्रि करीबन 8:30 बजे एक व्यक्ति की हत्या हुई और दो लोग घायल हुए, साजा कोदवा मेन रोड वर्मा पेट्रोल पंप के पास की है, यह घटना जिसमें एक व्यक्ति ने बोलेरो, तीन लोगों पर चढ़ाई दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, पुलिस के अनुसार हत्या का कारण धान मिज़ाई के रूपयो के लेनदेन को लेकर मनमुटाव बताया जा रहा है, मृतक रतनू नेताम पिता नानुक नेताम और शंकर लाल यादव दोनों का आरोपी मालवेंद्र बनर्जी पिता वासुदेव बनर्जी के बीच बीच धान मिजाई के रूपयो को लेकर कहां सुनी हो गई, जिसमें की मजदूरों को उनका मजदूरी नहीं दिया जा रहा था, जिसके कारण रुपए मांगने पर मालवेंद्र बनर्जी नाराज हो गया , रात के समय आरोपी ने रतनू नेताम, शंकर लाल यादव और नरेश निषाद जो पैदल शराब भट्टी जा रहे थे ,तभी आरोपी मालवेंद्र बनर्जी अपनी बोलेरो क्रमांक CG 25 _ 2246 से तीनों को टक्कर मार दी, टक्कर की ठोकर से शंकर और नरेश निषाद दूर गिर गए, रतनू नेताम वहीं पर गिर गया, इसके बाद आरोपी ने दो-तीन बार रिवर्स कर रतनू के ऊपर गाड़ी चला दी, रतनू की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का रात में किया गया लोगों द्वारा घेराव, इसके बाद आरोपी को रात में ही गिरफ्तार किया गया।

 

इस घटना को लेकर साजा का माहौल खराब रहा, सोमवार को चक्का जाम लगाया, लोगों ने साजा विधायक ईश्वर साहू के मुर्दाबाद के नारे लगाए, सैकड़ो की संख्या में लोगों ने सड़क पर उतरकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मृतक के परिजनों को 10 एकड़ जमीन 50 लाख मुआवजा देने की मांग की, मांग को लेकर शहर के पुराना बस स्टैंड एवं रेस्ट हाउस के पास लोगों ने चक्का जाम कर दिया दोपहर 12:30 से 2: 30 बजे तक यह चक्का जाम रहा, जिससे आने जाने वाले लोगों को बड़ी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा, इसके पश्चात विधायक ईश्वर साहू ने साजा के विश्राम गृह में लोगों से मुलाकात की और जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया , उनके परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया ,इस प्रदर्शन में शहर के राकेश गुप्ता, महेश साहू ,नेहा यादव, शशि साहू, राजेंद्र शुक्ला, सविता ,दीपक साहू और अन्य शामिल थे, आरोपी और उसके परिवार के लोग साजा के पास परसबोड़ के है, जबकि मृतक रतनू की पत्नी द्रौपदी नेताम और उसके परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है, दोनों ही मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे मृतक की पत्नी ने आरोपी को उम्र कैद की सजा दिलाने और शहर से बहिष्कार करने की मांग की है, इस घटना को देखते हुए एसडीओपी विनय कुमार ने बताया आरोपी चालक मालवेंद्र बनर्जी को वारदात के कुछ देर बाद रात में ही गिरफ्तार किया गया था। सोमवार शाम तक कोर्ट में पेश कर रिमांड में जेल भेज दिया है, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 ( 1 ) 109 (1) हुआ मोटर व्हीकल एक्ट 183 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553, 6265741003,


Related News

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…
अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज द्वारा…