• July 10, 2025

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।
महिला एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति योजना अंतर्गत बेमेतरा (ग्रामीण) परियोजना द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत ग्राम बीजाभाट के कर्मा भवन में महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) द्वारा एक माह का निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 30 इच्छुक किशोरी बालिकाएं एवं महिलाएं सम्मिलित हैं। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर श्रीमती योगेश्वरी निर्मलकर द्वारा किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया द्वारा प्रतिभागियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें नोनी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना एवं ऋण योजना शामिल हैं। सक्षम योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली ऐसी महिलाएं, जिनके पति की मृत्यु हो चुकी हो, 35 से 45 वर्ष की आयु की अविवाहित महिलाएं, कानूनी रूप से तलाकशुदा, यौन उत्पीड़न की शिकार, एच.आई.व्ही. पॉजिटिव महिलाएं अथवा ऐसी कोई जरूरतमंद महिला जो 18 से 45 वर्ष की आयु की हो और जिसकी वार्षिक आय 2 लाख रुपये तक हो, उन्हें 3% वार्षिक साधारण ब्याजदर पर ₹40,000 से ₹2,00,000 तक का ऋण प्रदाय किया जा सकता है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला स्वावलंबन और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे बालिकाओं और महिलाओं को स्वनिर्भर बनने की प्रेरणा और अवसर दोनों मिल रहे हैं।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

समय-सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा, योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

समय-सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा, योजनाओं में तेजी लाने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। जिले में शासकीय कार्यों की गति को तेज करने एवं आमजन को समयबद्ध…
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न, जल जीवन मिशन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न, जल जीवन मिशन कार्यों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य…
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग नवागढ़, जिला बेमेतरा द्वारा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा…