• July 16, 2025

बाढ़ आपदा से निपटने जिला प्रशासन तैयार, 17 जुलाई को शिवनाथ नदी, अमोरा घाट पर आयोजित होगी मॉकड्रिल

बाढ़ आपदा से निपटने जिला प्रशासन तैयार, 17 जुलाई को शिवनाथ नदी, अमोरा घाट पर आयोजित होगी मॉकड्रिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। संभावित बाढ़ आपदा से निपटने एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा और परीक्षण के लिए बेमेतरा जिले में 17 जुलाई 2025 को बाढ़ बचाव मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह अभ्यास प्रातः 8:00 बजे से शिवनाथ नदी के तट, अमोरा घाट, बेमेतरा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
उपरोक्त मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में प्रशासनिक तत्परता, समन्वय, राहत एवं बचाव कार्यों की दक्षता का आकलन करना है। इस अवसर पर नगर सेना, अग्निशमन, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, पंचायत, लोक निर्माण, विद्युत, जल संसाधन, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के अमले की भी सहभागिता रहेगी।
जिला कार्यालय द्वारा जारी निर्देशानुसार, मॉकड्रिल के दौरान जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं विभाग प्रमुख मौके पर उपस्थित रहेंगे, जिससे वास्तविक स्थिति के अनुरूप उनकी जिम्मेदारियों का परीक्षण किया जा सके। साथ ही, यह भी देखा जाएगा कि आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल और आपसी समन्वय कितना प्रभावी रहता है। मॉकड्रिल के सफल आयोजन हेतु जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी, नगर सेना द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कलेक्टर ने निर्देशित किया की इस अभ्यास में सभी अधिकारियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा सके।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…