• July 17, 2025

88 प्रतिशत से अधिक किसानों ने उठाया संतुलित उर्वरक, जिले में खाद-बीज की कोई कमी नहीं

88 प्रतिशत से अधिक किसानों ने उठाया संतुलित उर्वरक, जिले में खाद-बीज की कोई कमी नहीं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। खरीफ सीजन 2025 के अंतर्गत बेमेतरा जिले के कृषकों को संतुलित उर्वरक और उच्च गुणवत्ता युक्त बीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सेवा सहकारी समिति थान खम्हरिया के माध्यम से कृषकों को खाद-बीज का वितरण तेजी से किया जा रहा है, जिससे किसानों की खेती-किसानी को मजबूती मिली है। सेवा सहकारी समिति थान खम्हरिया अंतर्गत कुल 1850 केसीसी धारक कृषकों में से अब तक 1638 कृषकों ने संतुलित उर्वरक का सफलतापूर्वक उठाव कर लिया है, जो कुल संख्या का 88 प्रतिशत से अधिक है। किसानों को यूरिया 332.50 मीट्रिक टन, डीएपी 131.85 मीट्रिक टन, एसएसपी 134.75 मीट्रिक टन, पोटाश 65 मीट्रिक टन, एवं एनपीके 205 मीट्रिक टन सहित कुल 869.10 मीट्रिक टन संतुलित उर्वरक उपलब्ध कराया गया है।
इसके अतिरिक्त, उन्नत किस्म के प्रमाणित धान बीज जैसे स्वर्णा 150 क्विंटल एवं महामाया 22.50 क्विंटल का भी किसानों ने उठाव किया है, जिससे जिले में धान की खेती सशक्त रूप से संचालित की जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं के तहत सेवा सहकारी समिति थान खम्हरिया के माध्यम से अब तक कृषकों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर खाद, बीज एवं नगद राशि के रूप में कुल 5.78 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। समिति प्रबंधक ने बताया कि कृषि विभाग के मार्गदर्शन में किसानों को डीएपी के वैकल्पिक उपयोग हेतु एसएसपी, यूरिया, पोटाश एवं एनपीके जैसे अन्य संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। लगातार जागरूकता अभियान चलाकर कृषकों को संतुलित उर्वरक अपनाने की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है, जिससे लक्ष्य का 88 प्रतिशत वितरण सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है।
खाद-बीज की कोई कमी नहीं
जिले में उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता पूरी तरह से संतोषजनक है। किसानों को समय पर खाद-बीज की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे खेतों में समयबद्ध रूप से कार्य हो रहा है और कृषक भाई निश्चिंत होकर खेती कार्यों में जुटे हुए हैं। इस पहल से किसानों में उत्साह है और वे राज्य शासन के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…