• July 27, 2025

सायबर सेल बेमेतरा एवं थाना बेरला पुलिस ने गांजा के साथ युवक को पकड़ा, 925 ग्राम जब्त

सायबर सेल बेमेतरा एवं थाना बेरला पुलिस ने गांजा के साथ युवक को पकड़ा, 925 ग्राम जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कौशिल्या साहू, संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।

इसी क्रम में 26 जुलाई 2025 को थाना बेरला स्टाफ को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम तिलाई का रहने वाला पी. वेंकटेश राव उम्र 40 वर्ष के द्वारा अवैध रूप से अपने घर में मादक पदार्थ गांजा लोगों को बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर थाना बेरला एवं सायबर सेल स्टाफ द्वारा सूचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया।

आरोपी पी. वेंकटेश राव पिता पी अप्पा राव उम्र 40 वर्ष, निवासी तिलई, थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से एक छींटदार प्रिंट कपड़े का थैला गुलाबी रंग का जिसके अंदर खाकी कलर के पालीथीन के अंदर मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 925 ग्राम को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी के विरूद्ध 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बेरला निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि पुरूषोत्तम कुलार्य, आरक्षक सुरेन्द्र जांगडे, संजय पाटिल, पीलाराम साहू, नुरेश वर्मा, रेखन साहू, संतोष धीवर, जय किशन साहू एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस कार्यवाही से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। पुलिस का संदेश:अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस,ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553, 6265741003,


Related News

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…
अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज द्वारा…