• July 28, 2025

मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण, हरियाली के संदेश के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण, हरियाली के संदेश के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। नगर पंचायत दाढ़ी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विभिन्न छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर जनता को हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। इस अवसर पर आईजीपी दुर्ग रेंग राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, वन मण्डलाधिकारी दुर्ग रेंज विश्वेस कुमार और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाएं और ग्रामीणजन उपस्थित रहे
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पीपल के पौधे का रोपण किया, जिसे भारतीय संस्कृति में अत्यंत पवित्र और जीवनदायिनी माना जाता है। उन्होंने कहा कि “विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। वृक्षारोपण एक दीर्घकालिक निवेश है जो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और बेहतर वातावरण प्रदान करेगा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बरगद का पौधा रोपा और कहा कि बरगद भारतीय परंपरा में ज्ञान, दीर्घायु और सामूहिकता का प्रतीक है। यह वृक्ष शीतल छाया देने के साथ-साथ जैव विविधता को भी बढ़ावा देता है।
वहीं, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मौलश्री के पौधे का वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि मौलश्री एक सुंदर एवं सुगंधित वृक्ष है, जो पर्यावरण को शुद्ध करता है और स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। उन्होंने आम नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाएं । कार्यक्रम में वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित हुआ, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा मिलेगा।


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…