- July 31, 2025
स्कूलों में सालभर होने वाली गतिविधियों को लेकर किया मंथन, बेहतर रिजल्ट के लिए बनी कार्ययोजना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
एकेडमी वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा में सभी संकुल प्रमुखों जिले के सभी प्राचार्य ,सभी बी ओ और CSC की शिक्षा विभाग की तरफ से बैठक आहूत की गई थी, इस सत्र में साल भर की गतिविधियां को किस प्रकार से क्रियान्वित किया जाना है, शासन का जो दिशा निर्देश है ,उन सभी बिंदुओं पर मुख्यमंत्री गुणवत्ता दिवस मनाया जाना है, शासन के दिशा निर्देश का क्रियान्वयन करने के लिए यह बैठक आहूत की गई थी, सभी ब्लॉक से नवागढ़, बेमेतरा 11 ब्लॉक के शिक्षा अधिकारियों का संयुक्त बैठक हुआ ,पूरे जिले के शिक्षा के विकास के लिए गुणवत्ता को लेकर प्रयास कैसे बेहतर कर अच्छे परिणाम देने के लिए बिंदुवार चर्चा की गई है, निश्चित रूप से इसका परिणाम देखने को मिलेगा शिक्षा के लिए बेमेतरा एक अच्छा स्थान प्राप्त करेगा ,गांव में सर्वे करा कर मुख्य धारा में जोड़ने के लिए 6 से 14 वर्ष के बच्चों को सर्वे कराकर उनके उम्र के आधार पर प्रवेश दिलाने ,शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य सुधारने विकासखंड शिक्षा अधिकारी ,संयुक्त संचालक ,शिक्षक की बैठक बहुत सफल रही है, ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों द्वारा शिक्षक गुणवत्ता वर्ष मनाया जाना है चूंकि बेमेतरा का शिक्षा वर्ष 25 वर्ष पूर्ण कर लिया गया है, रिजल्ट को लेकर 24- 25 से लेकर 25 – 26 के लिए अच्छे परिणाम देने के लिए बृहद बैठक में सभी प्राचार्य और बी ओ के साथ जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में यह बैठक संपन्न हुई ,उनके साथ काम करने का जो अवसर शिक्षकों को मिलेगा उसके लिए सहायक सोच के साथ कार्य करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को समस्त अधिकारियों द्वारा सहयोग के साथ मिलकर कार्य करने का भरोसा भी दिया गया है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,




