• August 6, 2025

चोरभट्टी में कोटवार नहीं दे रहा जानकारी, ग्रामीणों ने की बदलने की मांग

चोरभट्टी में कोटवार नहीं दे रहा जानकारी, ग्रामीणों ने की बदलने की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा: ग्राम चोरभट्टी का एक मामला सामने आया है जिसमें गांव के लोगों ने कोटवार को बदलने की मांग की है ,कोटवार सियाराम चौहान को लेकर लोगों ने जानकारी दी की कोटवार सियाराम चौहान अपने काम को ठीक से नहीं कर रहे हैं, गांव को जन सूचना से संबंधित जानकारी चाहे वह राजस्व के मामले हो या की सरकारी योजनाओं की वह समय पर ठीक जानकारी प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं उनके द्वारा सूचना भी नहीं दिया जाता जिससे कि ग्राम वासियों को सूचना न मिलने के कारण कई योजनाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। इस कोटवार का व्यवहार भी ग्राम वासियों के प्रति अच्छा नहीं है और वह किसी की बात भी नहीं सुनता इसलिए ग्राम वासियों का कहना है कि उक्त कोटवार को बदलकर दूसरे कोटवार को इस गांव का काम देना चाहिए गांव वालों का कहना है कि इस कोटवार को पंचायत में बुलाकर भी समझाया गया फिर भी वह किसी व्यक्ति की बात नहीं सुनता इसकी जानकारी उन्होंने तहसीलदार को दी और गांव वासियों ने हस्ताक्षर सहित यह मांग रखी जिसमें कि गांव के उप सरपंच सनत कुमार, सुगंनदास कुर्रे, राम भरोसा,नागेंद्र सिंह ठाकुर, समस्त ग्रामवासी चोरभट्टी के लोगों ने तहसीलदार से गुहार लगाई है ।कलेक्टर महोदय से इसकी शिकायत करने पहुंचे।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…