• August 12, 2025

बेमेतरा जिले में कब्जेधारियों के हौसले बुलंद, सेमरिया में साढ़े चार सौ एकड़ जमीन पर अतिक्रमण

बेमेतरा जिले में कब्जेधारियों के हौसले बुलंद, सेमरिया में साढ़े चार सौ एकड़ जमीन पर अतिक्रमण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

ग्राम पंचायत सेमरिया शासकीय भूमि एवं घास भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने पर ग्राम की सरपंच अनुसुइया बाई साहू द्वारा कब्ज़ा हटाए जाने के लिए उचित कार्रवाई करने के लिए मंत्री दयाल दास बघेल और कलेक्टर महोदय को लिखित में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम सेमरिया तहसील दाढ़ी जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ में ग्राम के अनेकों व्यक्तियों द्वारा शासकीय स्कूल और शमशान घाट एवं गौठान की भूमि जो की घास भूमि और सरकारी भूमि है ,जिसमें पूर्व से अवैधानिक रूप से लोगों ने कब्जा कर रखा है जिसके संबंध में ग्राम पंचायत द्वारा विधिवत सभी कब्जाधारियों को तीन बार कब्जा हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया जा चुका है, इसके बावजूद भी सभी कब्जाधारियों द्वारा कब्जा नहीं हटाया जा रहा है, तथा उक्त संबंध में ग्राम स्तर में बैठक रखकर सभी कब्जाधारियों को कब्जा हटाया जाने की समझाइए भी दी जा चुकी है ,इसके बावजूद भी कब्जा नहीं हटाया जा रहा, इस संबंध में ग्राम सरपंच द्वारा उक्त कब्जाधारियों को कब्ज़ा हटाए जाने की उचित कार्रवाई के लिए सरपंच महोदय द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों को लिखित आवेदन भी दिया गया। बेमेतरा जिला कलेक्टर रणवीर शर्मा को लिखित में आवेदन भी प्रस्तुत किया गया है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस ज्वलंत मुद्दे पर क्या कार्रवाई करते हैं।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग…