• August 17, 2025

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने किया ध्वजारोहण

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने किया ध्वजारोहण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा

स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला पंचायत परिसर बेमेतरा में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने तिरंगा ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के साथ पूरे परिसर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारे गूंज उठे।

*शहीदों के बलिदान को किया याद*
अपने संबोधन में श्रीमती तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह दिन हमें उन वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्र भारत का उपहार दिया। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित और समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

*हर घर तिरंगा अभियान का लिया संकल्प*
समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत उपस्थित जनों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और एकता-सद्भाव बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

*अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति*
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी के साथ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रीति गोवेन्द्र पटेल, श्रीमती शशिप्रभा गायकवाड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री गोवेन्द्र पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रेमलता मंडावी, लेखा अधिकारी श्री लारेंस कुमार, सहायक परियोजना अधिकारी दीप्ति मंडावी एवं श्री नवीन साहू (मनरेगा), श्री विष्णु साहू, श्री अभिषेक राजपूत, श्री रुस्तम, श्री सोनू वर्मा, श्री मुकेश साहू, श्री दीपक निर्मलकर, श्री प्रियांशू, श्री हरचन मनहरे, श्री गोविंद नामदेव, श्रीमती प्रिया तिवारी, श्री गिरीश वर्मा, श्री पी आर साहू, श्री असीम टिकरिया सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,

 


Related News

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना दिया गया पार्टी का एजेंट – राकेश ठाकुर

भाजपा की जन आक्रोश रैली दरअसल सत्ता का दुरुपयोग: प्रशासन को बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जनपद पंचायत पाटन…
अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का प्रगटोत्सव बनाया गया, जिसमें विशेष पूजा अर्चना आरती का आयोजन 

अक्षय तृतीया के अवसर पर दुर्गा मंदिर में भगवान विष्णु के छठे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग: हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर…
आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…