• August 19, 2025

एनएचएम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित

एनएचएम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रदेश एन एच एम कर्मचारी संघ जिला बेमेतरा द्वारा 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है ,बेमेतरा तहसील कार्यालय के सामने उनका प्रदर्शन चल रहा है,उनकी कई मांगे हैं जिनमें प्रमुख रूप से निमित्तिकरण स्थाईकरण, ग्रेड पे निर्धारण, पब्लिक हेल्थ केडर की स्थापना, मेडिकल आवास और अनुकंपा नियुक्ति , आदि उनकी 10 प्रमुख मांगे हैं, एन एच एम कर्मचारियों से बातचीत करने पर पता चला कि 2 साल में उन्होंने डेढ़ सौ बार से ज्यादा अपनी मांगों को लेकर आवेदन कर चुके हैं परंतु अभी तक उनकी मांगे शासन तक नहीं पहुंच रही ,आज मंगलवार का दिन था, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण का आयोजन किया जाता है, जो कि हड़ताल की वजह से प्रभावित हुआ, जच्चा बच्चा वार्ड में भी महिलाओं को दिक्कतों से रूबरू होना पड़ रहा है, इस प्रकार से प्रदेश संघ के आवाहन पर एन एच एम कर्मचारी संघ ने इस बार मांग ना पूरा होने पर उग्र प्रदर्शन करने की बात कही है, 6 दिनों में यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो उनका कहना है कि रायपुर में प्रदर्शन किया जाएगा, कर्मचारियों की इस अनिश्चितकालीन हड़ताल से आम जनता को, बच्चे ,बूढ़े ,बुजुर्ग महिलाओं को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, जिसका सीधा असर शासन और प्रशासन पर पड़ेगा ।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…