• December 4, 2023

बेमेतरा में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, जातिगत समीकरण में साजा से ईश्वर और बेमेतरा से दीपेश जीते, नवागढ़ से दयाल दास भी जीते

बेमेतरा में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, जातिगत समीकरण में साजा से ईश्वर और बेमेतरा से दीपेश जीते, नवागढ़ से दयाल दास भी जीते

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

विधानसभा चुनाव में साहू समाज के वोटर्स ने एक बार फिर कमाल दिखाया है। साजा से ईश्वर साहू और बेमेतरा से दीपेश साहू को जीत ने इस बात को साबित कर दिया है। ईश्वर साहू ने कांग्रेस के कद्दावर नेता और मंत्री रहे रविंद्र चौबे को हरा दिया, जिनका पिछले करीब 40 सालों से साजा विधानसभा में राज रहा। वहीं युवा दीपेश ने आशीष छाबड़ा को हराया। बेमेतरा में इस बार स्थानीय और बाहरी के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ा गया। शुरू से भाजपा और प्रत्याशी दीपेश साहू के समर्थकों ने आशीष छाबड़ा को बाहरी बताया। इसका परिणाम रहा की छाबड़ा जैसे दिग्गज नेता को भी अपनी सीट गंवानी पड़ी। नवागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री रहे गुरु रूद्र को लोगों ने नकार दिया। दयाल दास को जीत मिली। इस सीट से दयाल दास पहले भी विधायक रह चुके हैं।

 

तीनों सीटों पर प्रत्याशियों को मिले मत

– बेमेतरा

दीपेश साहू – 97731

आशीष छाबड़ा -88597

अंतर – 9134

– नवागढ़

दयाल दास बघेल -101831

गुरु रूद्र कुमार -86454

अंतर -15377

– साजा

ईश्वर साहू -101789

रविंद्र चौबे -96593

अंतर -5196

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…