• August 21, 2025

शिवनाथ नदी पुल में गड्ढे ही गड्ढे, लोग गिरकर हो रहे घायल

शिवनाथ नदी पुल में गड्ढे ही गड्ढे, लोग गिरकर हो रहे घायल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

शिवनाथ नदी के ऊपर सिवार में बना हुआ पुल जिसके जॉइंट में बड़े-बड़े दरार और गद्दे बन गए हैं जो की आकस्मिक दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है, यह पुल साजा से बेरला को जोड़ने वाला है, सिवार का पुल , परपोड़ा और सिवार के बीच में यह पुल बना है, इस पुल से भारी वाहनों के साथ सरकारी अधिकारियों ,स्कूली बच्चों का भी आना जाना लगा होता है, क्योंकि यह बेरला से साजा मार्ग को जोड़ता है, इस पुल पर लाइट की व्यवस्था भी नही है ,इस पुल के नीचे दुर्घटना से रोकथाम के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं की गई है , गणेश पक्ष में विसर्जन के समय यहां पहले भी जन हानि हो चुकी है,बरसात के समय रोड में कई बार घटनाएं घट चुकी है, फिर भी शासन और जन नेताओं का ध्यान इस ओर नहीं है, रेत के खनन से शिवनाथ नदी ने अपना पाट कुछ स्थानों पर बदल दिया है, इस खबर के साथ आप देख सकते हैं कि शिवनाथ नदी का दोनों पाट आसपास के गांव से जुड़ रहा है, जो बहुत ही चिंता का विषय है, नदी का गहरीकरण होने से पानी का रुकना भी नहीं हो रहा है , पानी जिसे रेत रोक कर रखती थी ,अब वह नदी तेज बहाव के साथ बह रही है,शिवनाथ नदी ने किनारों को काट कर अपना रौद्र रूप दिखाना चालू कर दिया है, एक ओर सरकार वाटर हार्वेस्टिंग के लिए शहरों, नगरों और गांव को पानी के बचाव ,उसके संधारण की बात कहती है, वहीं दूसरी ओर ज्वलंत समस्याओं से अपना मुंह मोड़ लेती है, बीते वर्षों में हमने देखा है कि बेमेतरा की जनता ने पानी के लिए किस प्रकार से गर्मी के समय तकलीफों का सामना किया है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…